Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाग पंचमी व तीसरी सोमवारी पर बरवा टोली से निकलेगी विशाल काँवर यात्रा, UP की अघोरी टीम की झांकी होगी मुख्य आकर्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नाग पंचमी व तीसरी सोमवारी पर बरवा टोली से निकलेगी विशाल काँवर यात्रा, UP की अघोरी टीम की झांकी होगी मुख्य आकर्षण

​लोहरदगा। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काँवरिया संघ, बरवा टोली (लोहरदगा) द्वारा विशाल काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा आगामी 17 अगस्त (सोमवार) को नाग पंचमी एवं श्रावण की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर निकाली जाएगी।

​काँवर यात्रा प्रातः 07:00 बजे बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होकर घाघरा स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। संध्या 07:00 बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा।

​UP की अघोरी टीम की झांकी और विशेष व्यवस्था:

​इस वर्ष काँवर यात्रा का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश (UP) की प्रसिद्ध अघोरी टीम द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती की जीवंत एवं भव्य झांकी होगी। श्रद्धालुओं और काँवरियों की सुविधा के लिए सेन्हा से लेकर घाघरा तक जगह-जगह विशेष फलाहार एवं सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, देवाकी मंदिर परिसर में महाभंडारे की व्यवस्था की गई है।

​प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण:

​आयोजन समिति की ओर से जिला प्रशासन के अधिकारियों – उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्रद्धा केरकेट्टा को निमंत्रण पत्र सौंपा जा रहा है।

​काँवरिया संघ के प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, कपिल देव मिश्रा, गौरव अग्रवाल एवं संभव तमेड़ा ने समस्त लोहरदगा वासियों से इस पावन काँवर यात्रा और महाभंडारे में सह-परिवार शामिल होने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment