Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

31 जुलाई तक खाद्यान्न एवं अन्य योजनाओं के वितरण का कार्य पूर्ण करें : उपायुक्त*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*31 जुलाई तक खाद्यान्न एवं अन्य योजनाओं के वितरण का कार्य पूर्ण करें : उपायुक्त*

————-

*सभी मार्केटिंग अफसर पीडीएस दुकानों का करें औचक निरीक्षण*

———

*कार्ड से नाम विलोपित करने से पूर्व सभी बिंदुओं की भली-भांति जांच कर लें*

==========

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून एवं जुलाई माह के खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण की प्रखंडवार एवं कार्डवार समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जुलाई माह तक खाद्यान्न वितरण, चना दाल वितरण, नमक वितरण तथा सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वस्त्र वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। जिन प्रखंडों में उपलब्धि कम है, वहां के मार्केटिंग अफसरों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

*पीडीएस दुकानों का करें औचक निरीक्षण*

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीडीएस दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाए तथा वहां आवंटन, प्राप्ति, स्टॉक एवं वितरण से संबंधित सभी मानकों की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण की सतत निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध हो।

 

*कार्ड से नाम विलोपित करने से पूर्व सभी बिंदुओं की करें जांच*

 

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी राशन कार्ड से लाभुक का नाम हटाने से पूर्व सभी बिंदुओं की भली-भांति जांच कर ली जाए तथा पूर्ण रूप से आश्वस्त हो लिया जाए। किसी भी परिस्थिति में पात्र व्यक्ति का नाम कार्ड से विलोपित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाभुक की पात्रता की जांच के उपरांत ही नाम हटाने की कार्रवाई की जाए तथा किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। मृतक लाभुक का नाम हटाने से पूर्व परिवार के सदस्यों से मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

 

*अपात्र का नाम हटाएं*

 

उपायुक्त ने कहा कि राशन कार्डधारक के लिए जो मापदंड निर्धारित हैं उसके अनुसार अगर कोई अपात्र व्यक्ति; जिसके पास चार पहिया वाहन है या वह आयकरदाता हो तो ऐसे लाभुकों की जांच कर अविलंब उनका नाम राशन कार्ड धारक की सूची से हटाएं। कोई भी अपात्र व्यक्ति लाभुक के रूप में नहीं जुड़ा हुआ होना चाहिए।

 

 

*ई-केवाईसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें*

 

उपायुक्त ने सभी कार्डधारकों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीओ यूआईडी को पेशरार प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेवा केंद्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया, ताकि लाभुकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

 

_बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं मार्केटिंग अफसर उपस्थित थे।_

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment