रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित भव्य समारोह में समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शमसुल अंसारी ‘बिरसा मुंडा रत्न 2026’ सम्मान से सम्मानित
लोहरदगा। पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के तत्वावधान में रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित भव्य बिरसा मुंडा रत्न 2026 सम्मान समारोह में दफादार चौकीदार पंचायत शाखा, लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमसुल अंसारी को समाज सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “बिरसा मुंडा रत्न 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति समर्पित सेवा, जनहित के कार्यों तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, साहित्यकारों, कलाकारों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि समाज के लिए समर्पित व्यक्तियों का सम्मान करना दूसरों को भी सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर रांची विधायक सी.पी. सिंह, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, पद्मश्री मधु मंसूरी, वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चिदानंद, डीडीसी रांची मुमताज़ अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने पर शमसुल अंसारी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि लोहरदगा जिले और उन सभी लोगों का सम्मान है, जिन्होंने सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग किया।




















Total Users : 1098108
Total views : 2909043