Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रज्ञा पुराण कथा: पूर्णाहुति, आरती और गुरु दीक्षा के साथ अनुष्ठान का भव्य समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

प्रज्ञा पुराण कथा: पूर्णाहुति, आरती और गुरु दीक्षा के साथ अनुष्ठान का भव्य समापन

​• पांच दिनों तक भक्ति और अध्यात्म के रंगों में सराबोर रहा लोहरदगा

​• शांतिकुंज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा; निष्काम सेवा के लिए कार्यकर्ता सम्मानित

​लोहरदगा

नगर के पावर गंज स्थित रामकली शिशु मंदिर के बगल में आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का आज वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य हवन-यज्ञ और दीक्षा समारोह के साथ भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रघुनन्दन साहू एवं आचार्यों के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां समर्पित कर लोक-कल्याण का संकल्प लिया।

​हवन-यज्ञ विधि-विधान से संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माँ गायत्री की भव्य आरती की। इसके उपरांत अनेक धर्मानुरागियों को गुरु दीक्षा प्रदान की गई। गायत्री परिवार और शांतिकुंज के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को जीवन में सद् विचारों को अपनाने, नशामुक्त रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

​सेवाभाव के लिए कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

​कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस भव्य पंचदिवसीय अनुष्ठान को सुचारू एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने वाले तमाम कार्यकर्ताओं को मंच से सम्मानित किया गया। आयोजक समिति द्वारा कथा आयोजन, व्यवस्था, भोजन और मंच संचालन में निष्काम भाव से योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

​धर्मानुरागियों व आयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस अनुष्ठान को सफल बनाने में आयोजक मंडल के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य रूप से आयोजक लाल गोपाल नाथ शाहदेव पुजारी बंशीधर मिश्रा, विकेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा तथा शांतिकुंज प्रतिनिधि रघुनन्दन साहू उपस्थित थे।

​इनके अलावा आकांक्षा साहू, रीमा अग्रवाल, उमा दीदी, सरोज दीदी, आशा दीदी, सतीश चंद्र ठाकुर, सौरभ केसरी, संगीता मित्तल, लीला साहू, रिंकी, डॉली, इंदु देवी, शकुंतला देवी, सिंपी, गोपाल दत्ता, नरेंद्र मित्तल, श्याम चरण सिंह, सच्चिदानंद अग्रवाल, प्रो. गोविंद साहू, राखी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, देवेंद्र मंडल, विनय केसरी, अरुण केसरी, अजय मित्तल, विशाल साहू, बबलू सोनी, ललिता मिश्रा, वीरेंद्र मित्तल, विनोद अग्रवाल, महली साहू, प्रदीप साहू, श्यामा मुखर्जी, श्यामा चरण सिन्हा, प्रकाश महतो, जीवन राज मेहता, कुसुम बरनवाल, पिंकी जायसवाल, सुनील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं देवशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

​महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन

​पूर्णाहुति, आरती और दीक्षा कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पावर गंज सहित पूरे नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे पांच दिनों तक चले इस ज्ञान-यज्ञ से लोहरदगा का समूचा वातावरण अध्यात्म की गंगा में सराबोर रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment