WhatsApp Group Join Now

गुमला -भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुआ । बैठक में गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिला के जिला पदाधिकारी सभी जिलों के प्रभारी, प्रवासी प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए!बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विस्तार पूर्वक सभी मंडल अध्यक्षों और प्रवासी प्रभारी को शक्ति केंद्र और बूथ को सशक्त बनाने का निर्देश दिया , उन्होंने कहा जिस तरह से एस आई आर के काम में हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं बूथ स्तर को भी मजबूत करने की आवश्यकता है ! आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती को पार्टी ने बड़े धूमधाम और विस्तार से मनाने का निर्णय लिया है ! जिसके तहत सभी मंडलों के मंदिरों में आगामी 29 तारीख को दीपोत्सव मानना है ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा शहर से लेकर गांव तक आम जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों के बीच जाकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को बतलाने का काम करें और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मदद करें क्योंकि इस सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है ! विपक्ष द्वारा फैलाए गए नकारात्मक विषयों का खंडन सोशल मीडिया के माध्यम से भी करने की आवश्यकता है , आने वाले पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका ही 2019 के चुनाव की दशा और दिशा तय करेगी ! कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने किया !मौके पर समीर उरांव, मनोज सिंह ,सुदर्शन भगत, मुनेश्वर साहू ,मनीर उरांव, विनय कुमार लाल ,दीपक पुरी, सुबोध सिंह गुड्डू, कमलेश उरांव ,ओम सिंह ,किरण बाड़ा ,संयुक्ता देवी , शकुंतला उरांव , अशोक बड़ाइक , निर्मल गोयल, सत्यनारायण पटेल, भैरो सिंह खरवार, गजाधर सिंह, सुरेश नाथ सिंह ,अमन यादव, अजातशत्रु, पायल तिवारी, गौरी कींडो श्याम सुंदर साहू, विजय सिंह पिंटू ,सोनामणि देवी, अमरमणि उरांव , सबिन्द्र कुमार सिंह, विजय मिश्रा ,यशवंत सिंह, दिलीप बड़ाईक ,भिखारी भगत,राजेश सिंह ,भोला चौधरी , निरंजन सिंह, प्राण गोविंद दत्ता, विपिन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


















Total Users : 1098138
Total views : 2909086