Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लंबित वन अधिकार पट्टों के निष्पादन की मांग, JLKM ने अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विश्व आदिवासी दिवस पर 104 पात्र लाभुकों के बीच वन पट्टा वितरण कराने की उठी मांग

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड में लंबित वन अधिकार पट्टों के शीघ्र निष्पादन एवं वितरण की मांग को लेकर जेएलकेएम (JLKM) प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर खरवार ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी मनोज गोप को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2025 में प्रखंड के अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों द्वारा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन भूमि अधिकार के लिए 104 दावा पत्र अंचल कार्यालय में जमा किए गए थे। बावजूद इसके अब तक इन आवेदनों का निष्पादन नहीं हो सका है, जिससे पात्र ग्रामीण वन अधिकार पट्टा मिलने से वंचित हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त 2026) के अवसर पर पात्र लाभुकों के बीच वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वन पट्टों का वितरण सुनिश्चित किया जाना है।

इसी के आलोक में सिकंदर खरवार ने अंचलाधिकारी से मांग की कि लंबित 104 वन पट्टा दावा पत्रों का शीघ्र निष्पादन कर 9 अगस्त को पात्र लाभुकों के बीच वन अधिकार पट्टों का वितरण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्षों से जल, जंगल और जमीन पर आश्रित आदिवासी एवं मूलवासी परिवार घर, मकान और झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं, लेकिन वन अधिकार पट्टा नहीं मिलने के कारण उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में वन विभाग द्वारा कार्रवाई का भय भी बना रहता है। ऐसे में लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान आवश्यक है। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद अंचलाधिकारी मनोज गोप ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment