Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद: लोहरदगा में बीआरपी-सीआरपी का दो दिवसीय महा-प्रशिक्षण शुरू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा -झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वाधान में दो दिवसीय दिनांक 03 और 04 जुलाई, 2026 तक जिले के कार्यरत सीआरपी और बीआरपी का गैर आवासीय प्रशिक्षण डाइट कैंपस, चिरी में किया गया। यह प्रशिक्षण ईविद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत साक्षरता तथा संख्या ज्ञान के प्रभावी मूल्यांकन हेतु प्रशिक्षण चार्य का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के सभी सीआरपी और बीआरपी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन केआरपी एवं एमटी के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में गौरव पांडेय, मुकेश कुमार, शिक्षक और सुश्री अपूर्वा मिश्रा, प्रोजेक्ट लीड, एसपीएम के द्वारा प्रशिक्षण संचालन किया जा रहा है। जेंडर कोऑर्डिनेटर सपना सिंह, जेईपी लोहरदगा विशेष रूप से उक्त प्रशिक्ष्णचार्य में उपस्थिति रही। 

आज के प्रशिक्षण चर्या में एफ एल एन अंतर्गत संतुलित साक्षरता पद्धति के घटक,पाठ योजना आधारित शिक्षण, पुस्तकालय और पठन गतिविधियां, हिंदी और गणित विषय वर्ग 1 एवं 2 के लिए निर्धारित पाठ पुस्तकें, बुनियादी चरण के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2022 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में संजय कुमार, सीमा शर्मा, निशांत कुमार,अम्बिका शरण पाण्डेय, हेमंत पाण्डेय, मीना कुमारी, त्रिसंध्या प्रजापति, जीतेन्द्र मित्तल, दीनबंधु डे, संजीव कुमार, धर्मेंद्र सोनी, उपेंद्र नाथ ठाकुर, संतोष कुमार, श्याम सिंह, अनंत शर्मा सहित जिले के बीआरपी सीआरपी उपस्थित हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment