Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेलवे ट्रैक पर नाबालिग का शव मिलने से सनसनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा-रांची रेलखंड पर इरगांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भोक्सो टंगरा टोली निवासी लक्ष्मी उरांव पिता राधा कृष्ण उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को सदर थाना के एएसआई अमरनाथ पांडेय ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोरी की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मौके पर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमसुल अंसारी, सुरेश उरांव, बरतु उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment