Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात का कहर, आम चुनने गई 11 वर्षीय बच्ची की मौत, 12 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा: वज्रपात का कहर, आम चुनने गई 11 वर्षीय बच्ची की मौत, 12 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल

​लोहरदगा/सेरेंगदाग:

झारखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के ग्राम बतरू (हेसाग पंचायत) में दोपहर करीब 2:00 बजे वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से एक 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

​जानकारी के अनुसार, हेसाग पंचायत के बतरू गांव निवासी जितेंद्र खेरवार की 11 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी और महेंद्र खेरवार का 12 वर्षीय पुत्र सूरज खेरवार दोपहर के समय घर से कुछ ही दूरी पर आम चुनने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

​एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

​वज्रपात की चपेट में आने से नीलम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में सूरज खेरवार गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल सूरज को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

​इस हृदयविदारक घटना के बाद से बतरू गांव और पूरे हेसाग पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना प्रभारी राकेश कुमार हुए सम्मानित: डीआईजी ने सौंपा मेडल और प्रशस्ति पत्र

पुलिस का धमाका: साइबर अपराधी गिरफ्तार; अर्टिगा कार व स्कूटी सहित जाली दस्तावेजों का जखीरा जब्त

पुलिस-प्रशासन का महा-एक्शन: मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे जवान

मिसाल: ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली 3 किमी लंबी सड़क; निजी खर्च से चलाई जेसीबी और ट्रैक्टर

पागल बाबा अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज; रात की स्थिति और भी खौफनाक

मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व महाआरती संपन्न:-पंकज जायसवाल* 

Leave a Comment