Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश

On: June 19, 2026 7:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश*

=============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड के जनवल गांव में किसान चमरू महतो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसलों की स्थिति, खेती की पद्धति एवं उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने किसान से बातचीत करते हुए कृषि को अधिक लाभकारी बनाने हेतु की जा रही इंटरक्रॉपिंग (अंतरवर्ती फसल) खेती के मॉडल को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस खेती मॉडल को विकसित कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनाया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान आधुनिक एवं बहुफसली खेती को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने खेत में स्थित कुएं का भी अवलोकन किया तथा सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कुएं को और गहरा करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बीपीओ (ब्लॉक परियोजना पदाधिकारी) को किसान को ड्रिप सिंचाई प्रणाली उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्रिप सिंचाई के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में भी वृद्धि होगी तथा किसानों की लागत में कमी आएगी।

 

उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, इंटरक्रॉपिंग एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​खेत में काम करने के दौरान युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर

उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

कांग्रेस प्रभारी का आरोप- निर्दलीय प्रत्याशी ने किया धनबल का इस्तेमाल, सहयोगियों ने दिया धोखा

बरामद मोबाइल और IMEI से खुलेगा देशव्यापी ठगी का राज, सद्दाम का रहा है आपराधिक इतिहास

डीसी ने एएस कॉलेज सहित कई केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण

प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, लापरवाह कर्मियों को समय पर आने की सख्त हिदायत

आईसीटी लैब, हॉस्टल और भोजनालय का जायजा ले चुके डीसी ने स्वच्छता को लेकर दिए कड़े निर्देश

माता ने मजदूरी कर बेटे के सपनों को दी उड़ान, मामा के घर रहकर की पढ़ाई

सीमेंट व्यवसायी ब्रजेश सिंह के पुत्र ने तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अभियंताओं ने की तकनीकी मापी

पूरे राज्य से मात्र 50 बच्चों का हुआ है चयन, चतरा से स्वीटी ने बनाई जगह

Leave a Comment