Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश

On: June 19, 2026 6:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश*

===========

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड अंतर्गत परहेपाट पंचायत के जनवल गांव में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित गोबरधन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना से जुड़े लाभुकों से बातचीत कर योजना से प्राप्त हो रहे लाभों एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में लाभुकों ने बताया कि गोबरधन संयंत्र के माध्यम से उत्पादित बायोगैस का लाभ गांव के 15 घरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त ने लाभुकों से योजना के प्रभाव, उपयोगिता एवं संचालन से संबंधित अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।

संयंत्र के ऑपरेटर ने उपायुक्त को बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे गैस की आपूर्ति की जाती है। साथ ही बताया गया कि संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन लगभग 1500 किलोग्राम जैविक अपशिष्ट के प्रसंस्करण की है।

उपायुक्त ने योजना के संचालन, रखरखाव एवं सामुदायिक सहभागिता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) को समिति का बैंक खाता शीघ्र खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि योजना के वित्तीय प्रबंधन एवं संचालन में पारदर्शिता बनी रहे।

 

उपायुक्त ने कहा कि गोबरधन योजना स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होने के साथ-साथ जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन भी सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

कांग्रेस प्रभारी का आरोप- निर्दलीय प्रत्याशी ने किया धनबल का इस्तेमाल, सहयोगियों ने दिया धोखा

बरामद मोबाइल और IMEI से खुलेगा देशव्यापी ठगी का राज, सद्दाम का रहा है आपराधिक इतिहास

डीसी ने एएस कॉलेज सहित कई केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण

प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, लापरवाह कर्मियों को समय पर आने की सख्त हिदायत

आईसीटी लैब, हॉस्टल और भोजनालय का जायजा ले चुके डीसी ने स्वच्छता को लेकर दिए कड़े निर्देश

माता ने मजदूरी कर बेटे के सपनों को दी उड़ान, मामा के घर रहकर की पढ़ाई

सीमेंट व्यवसायी ब्रजेश सिंह के पुत्र ने तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अभियंताओं ने की तकनीकी मापी

पूरे राज्य से मात्र 50 बच्चों का हुआ है चयन, चतरा से स्वीटी ने बनाई जगह

प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में श्रम विभाग के धावा दल ने चलाया विशेष अभियान

Leave a Comment