लोहरदगा।–उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला खेल संचालन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में जिला में शूटिंग एवं कुश्ती के आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने का निर्देश लिया गया। वहीं एथलेटिक्स के लिए भी आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवश्यक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाने का निर्देश दिया गया। जिला में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निदेश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। सेन्हा एवं पेशरार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया। ललित नारायण स्टेडियम और नदिया स्थित मिनी फुटबॉल स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निदेश नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।
डे-बोर्डिंग खेलों में नामांकन के लिए सभी विभागों को आवश्यक तिथियों से अवगत कराने का निदेश दिया गया।बैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई व आवश्यक निदेश दिए गए।
आज की बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, डीटीओ जया सांखी मुर्मू व अन्य उपस्थित थे।






















Total Users : 1012614
Total views : 2789697