Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

*मिशन बदलाव द्वारा पर अच्छी पहल – वर्षों पुराने भूमि विवाद को आपसी सहमति से कराया गया समाधान*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -(रविवार) को मिशन बदलाव टीम ने  भूषण सिंह  के आवेदन के आधार पर रायडीह  प्रखंड मुरूम केला, पकरी टोली गांव पहुंचकर वर्षों से चले आ रहे आपसी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया। गांव के पंचों एवं सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर पूर्व में पंचायत द्वारा किए गए बंटवारे को मान्य रखते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया।दोनों पक्षों ने भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए लिखित समझौता भी किया। इस प्रकार वर्षों पुराना विवाद आपसी समझदारी और सहमति के माध्यम से समाप्त हुआ।
“जहां संवाद होता है, वहीं समाधान होता है।”मिशन बदलाव के नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी मतभेदों को बातचीत और समझदारी के माध्यम से सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि गांव की एकता और सौहार्द ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहें तथा किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से उसका समाधान निकालें। मिशन बदलाव का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना है, ताकि सभी लोग मिलकर एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण कर सकें।आज की बैठक में मिशन बदलाव सदस्य सोनामती कुमारी, नीलम कुमारी, अनंत कुमार विवेक पाठक विमला उरांव सहित ग्रामीण उपस्थित हुए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

Leave a Comment