गुमला-‘ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025′ की प्रथम वर्षगांठ के गौरवशाली अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने अपनी कला और भावनाओं के माध्यम से राष्ट्र के रक्षकों के प्रति अगाध प्रेम और कृतज्ञता का प्रदर्शन करते हुए ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार किए थे जिनकी राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने प्रशंसा पत्र के माध्यम से सराहना की है.इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की प्रधानाचार्या माधवी पांडेय ने कहा कि हमारे कैडेटों की यह रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना अत्यंत सराहनीय है, जो परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की भूमि के मूल्यों को आगे बढ़ा रही है. एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने बताया कि एनसीसीमहानिदेशक ने कैडेटों के इस प्रयास को न केवल कलात्मक प्रतिभा को निखारने वाला बल्कि सशस्त्र बलों के बलिदानों को याद रखने और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने वाला बताया है. इस शानदार सफलता और सराहना पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी. बी. शर्मा और स्केचपेंटएक्सप्रेस फॉर इंडिया के श्री विजय कुमार ने सभी प्रतिभागी कैडेटों और संबद्ध स्टाफ सदस्यों को बधाई व भविष्य के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
प्रशंसा पत्र को लेकर गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेटों की सराहना की
By Ajay Sharma
On: June 2, 2026 9:25 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 999884
Total views : 2772301