गुमला- चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पहुंचाने का संकल्प लिये श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के महिला संगठन के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगठन की नीता हरीतिमा की अगुवाई में सदर अस्पताल में इलाजरत 160 मरीजों के बीच ताड़ का पंखा, ब्रेड और अघोरेश्वर संदेश का वितरण किया गया। मौके पर संगठन की महिलाओं के द्वारा मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ताड़ के पत्तों से निर्मित देशी पंखों के औषधीय गुणों की भी चर्चा की गयी।नीता हरीतिमा के द्वारा बताया गया कि ताड़ के पत्तों से बनी पंखों से शीतल हवा प्रवाहित होती है जो शुष्क त्वचा के लिए लाभकारी एवं श्वास प्रकिया को सरल बनाती है।सदर अस्पताल के पश्चात महिलाओं का जत्था शहर के जशपुर रोड़ स्थित सब्जी बाजार भी पहुंचा,जहां सड़क किनारे दुकान लगा कर बैठे सब्जी तथा फल विक्रेताओं के बीच भी ताड़ के पंखों का वितरण किया गया। समूह के इस अभियान में महिला संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया
By Ajay Sharma
On: May 2, 2026 10:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now














Total Users : 1277152
Total views : 3149827