Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: JTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों को मिली 9 साल की छूट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जारी की गाइडलाइन: 21 मई तक भरे जा सकेंगे फॉर्म, 2024 के पुराने आवेदकों को भी करना होगा ‘नया आवेदन’ पर नहीं लगेगा शुल्क।

रांची (झारखंड), न्यूज स्केल डेस्क: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 से विधिवत शुरू हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर आगामी 21 मई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा में मिली ऐतिहासिक 9 वर्ष की छूट यह पूरी आवेदन प्रक्रिया झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 के नवीन प्रावधानों के तहत संचालित की जा रही है। परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। राज्य में पिछली जेटेट परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इस लंबे अंतराल को देखते हुए, वर्तमान परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में सीधे 9 वर्ष की ऐतिहासिक छूट दी गई है। इस फैसले से उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो उम्र सीमा पार कर चुके थे।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए मौका नियमावली के अनुसार:

2024 के पुराने आवेदकों के लिए अति महत्वपूर्ण निर्देश जैक ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2024 में (विज्ञप्ति संख्या-30/2024 के तहत) पूर्व में आवेदन किया था, उन्हें भी इस बार ‘नया आवेदन’ भरना अनिवार्य है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार होंगे, इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या (सर्वर डाउन आदि) से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

11वीं साइंस रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का ऐतिहासिक दबदबा, प्रखंड के टॉप-60 पर सिर्फ इसी कॉलेज का कब्जा, दीपू कुमार बने टॉपर

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment