Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

On: April 14, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज गुमला जिला प्रशासन द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुरेश प्रसाद यादव, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। अधिकारियों ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक समानता, न्याय एवं समावेशी विकास के मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, भाईचारा एवं न्याय की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

Leave a Comment