Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लायंस क्लब गुमला के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब गुमला के पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थिति रही और सभी ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर अपने विचार रखे: वही लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा “डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा। आज हम संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग – शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो – पर चलकर एक समतामूलक समाज बनाएँगे। संविधान में दिए गए समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्य ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव है, वही सचिव जोगेंद्र प्रसाद साहू “बाबासाहेब का जीवन संघर्ष से सफलता की मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और देश को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। “बाबासाहेब ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में बौद्ध धर्म अपनाकर करुणा, शांति और समानता का संदेश दिया। उनका जीवन बताता है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, कर्म से बड़ा होता है। आज हम प्रण लें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे, नशा और कुरीतियों से दूर रहेंगे और ‘जय भीम – जय संविधान’ को केवल नारा नहीं, जीवन का मंत्र बनाएँ मौके पर लायन हेमंत कुमार, लायन अरुण कुमार केसरी, लायन राज कुमार अग्रवाल, लायन विशाल कुमार आदि लाइन सदस्य उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआईएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त; सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment