7 दिनों तक ग्राहकों को विशेष छूट, मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े ने किया उद्घाटन
झारखंड के देवघर शहर के कोर्ट रोड स्थित Peter England के एक्सक्लूसिव रेडिमेड शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध जनसेवक सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधियों और शोरूम के प्रोपराइटर कृष्णा कुमार बरनवाल ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद डॉ खवाड़े ने शोरूम का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने स्वयं खरीदारी कर ब्रांड के प्रति संतोष भी जताया।
अपने संबोधन में डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि Peter England रेडिमेड परिधान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जहां ग्राहकों को विविध और आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने शोरूम के स्टाफ के व्यवहार को भी सराहते हुए उन्हें मिलनसार और सहयोगी बताया। शोरूम प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। आगामी 7 दिनों तक शहरवासियों को आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बिरेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, संजय मालवीय, मनोज पांडेय, टिंकू खवाड़े सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















Total Users : 1279799
Total views : 3154070