Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

On: March 25, 2026 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों ने स्कूलों में भोजन चखकर परखी गुणवत्ता, लापरवाही पर सख्त निर्देश

देवघर, झारखंड। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा और पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और रसोई घर की साफ-सफाई को विशेष रूप से परखा गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और पौष्टिकता की जांच की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन और रसोइयों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित मेनू के अनुसार ही ताजा और गर्म भोजन बच्चों को उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारियों ने रसोई घर, बर्तनों की स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति और विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण

राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक बैठक

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

Leave a Comment