Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फाइलेरिया मुक्त झारखंड की दिशा में बड़ा कदम: देवघर में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एमडीए अभियान की सफलता के लिए अंतरविभागीय समन्वय, सामुदायिक सहभागिता और मीडिया सहयोग पर दिया गया जोर

देवघर | News Scale Live

फाइलेरिया मुक्त झारखंड के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरविभागीय समन्वय, सामुदायिक सहभागिता एवं मीडिया सहयोग को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को देवघर में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार तथा ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज़ के संयुक्त तत्वावधान में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), पीरामल स्वास्थ्य सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से एक मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (भी.बी.डी.) डॉ. बिरेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी एमडीए अभियान ही फाइलेरिया उन्मूलन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने जानकारी दी कि 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के 11 जिलों — बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, रामगढ़, रांची, साहिबगंज एवं लोहरदगा में दो दवाओं डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल, जबकि 3 जिलों — कोडरमा, पाकुड़ एवं सिमडेगा में तीन दवाओं डी.ई.सी., अल्बेंडाज़ोल एवं आइवरमेक्टिन के माध्यम से एमडीए अभियान संचालित किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मी बूथों के माध्यम से तथा घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है तथा आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति में ही दवा सेवन अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि दवा सेवन के पश्चात कुछ व्यक्तियों में मितली, चक्कर या हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो किसी प्रतिकूल प्रभाव का संकेत नहीं बल्कि इस बात का प्रमाण हैं कि दवा शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवियों पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर देवघर के सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि जनभागीदारी और मीडिया सहयोग के बिना फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने एमडीए अभियान के दौरान शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव ने कहा कि लिंफैटिक फाइलेरियासिस (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन में सामुदायिक जागरूकता और मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही एवं समयबद्ध जानकारी के अभाव में अभियान की सफलता संभव नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. हसीब ने फाइलेरिया को एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बताते हुए कहा कि यह मच्छरों के काटने से फैलती है और दीर्घकालिक दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय फाइलेरिया रोधी दवाओं का नियमित वार्षिक सेवन है।

राज्य सलाहकार बिनय कुमार ने मीडिया से आग्रह किया कि वे अपने समाचार पत्रों, चैनलों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि अविनाश ने रोगियों के अनुभव साझा किए, जिससे बीमारी के सामाजिक एवं मानवीय पहलुओं को समझने में सहायता मिली। वहीं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजीज़ के प्रतिनिधि अंकित चौहान द्वारा एमडीए अभियान के महत्व पर आधारित एक लघु वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment