देवघर: देवघर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद–बिक्री में संलिप्त गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश मंडल के रूप में हुई है, जिसे उसके घर से हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार सोनारायठाडी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोल्हड़िया ढोंढवा गांव निवासी राजेश कुमार मंडल के घर में चोरी की मोटरसाइकिल रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की, जहां से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस द्वारा राजेश मंडल से की गई गहन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर गांव के अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान 50 वर्षीय गोविंद मंडल, 24 वर्षीय सुम्बय महित्य और 35 वर्षीय रामधन मंडल के घरों से भी चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का जल्द ही पूरी तरह उद्भेदन कर लिया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
















Total Users : 1279782
Total views : 3154044