Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फेक आईडी के जरिए उपायुक्त के नाम व पद का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं।

लोहरदगा जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क और सजग रहने की हिदायत दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें।

जिला प्रशासन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर +84352669814 से “कुमार ताराचंद” नाम का उपयोग कर संदेश भेजे जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस नंबर या इसी प्रकार के किसी अन्य फर्जी संदेश प्राप्त होते हैं, तो उसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

प्रशासन ने कहा है कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करना जनहित में आवश्यक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment