Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 90 दिनों में सुलहनीय मामलों के निपटारे पर जोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान “मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में 16 जनवरी को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्पेशल मध्यस्थता कैंपेन को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह अभियान 02 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगा। पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इस अभियान के दौरान अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य वादों को चिन्हित कर मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादित किया जाए। इसके लिए मध्यस्थों के साथ भी अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डालसा सचिव राजेश कुमार ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष आयोजित “मेडिएशन फॉर द नेशन” अभियान के दौरान कुल 160 मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 64 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

बैठक में प्रेमलता त्रिपाठी, डीजे प्रथम स्वयंभू, डीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम सह एसीजेएम के.के. मिश्रा, सिविल जज सीनियर डिवीजन-टू सह जेएम प्रथम क्लास रोहित कुमार, एसडीजेएम सह मुंसिफ अमित कुमार गुप्ता, तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन सह जेएम प्रथम क्लास सह पीएमजेजेबी जया स्मिता कुजूर सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मध्यस्थता प्रक्रिया से न केवल न्यायालयों पर बोझ कम होगा, बल्कि वादकारियों को त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण न्याय भी मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment