रांची / मांडर।
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशानुसार सामाजिक सरोकार के तहत रांची जिला अल्पसंख्यक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष शमीम अख्तर ने मांडर प्रखंड स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत टोल कर्मियों के बीच दर्जनों कंबलों का वितरण किया।
इस अवसर पर शमीम अख्तर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में दिन-रात ड्यूटी करने वाले टोल कर्मी कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे समय में उन्हें राहत पहुंचाना समाज और संगठन का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे भी जरूरतमंदों के बीच सहायता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष तबारक खान, टोल प्लाजा के कर्मचारी, स्थानीय लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया।




















Total Users : 936553
Total views : 2688000