Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस को बड़ी सफलता, JSJMM उग्रवादी जगन्नाथ सिंह गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लातेहारपुलिस ने उग्रवादी संगठन JSJMM से जुड़े उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर चंदवा थाना पुलिस की टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया।

छापामारी के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरली डड़ैया गांव से जगन्नाथ सिंह (पिता स्व. हरि सिंह) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे मंडल कारा भेज दिया गया है।

इस संबंध में पुनि सह थानेदार रणधीर कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ चंदवा थाना कांड संख्या 94/18 में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। छापामारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार, राधेश्याम सिंह, राकेश महतो सहित दल-बल के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment