Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग लड़की की सरेआम सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आरोपी गिरफ्तार, 16 जख्म मिले नाबालिग के शरीर पर

नई दिल्ली। चाकू से गोदकर दिल्ली में नाबालिग लड़की की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी साहिल 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर को उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल के मकान मालिक के अनुसार उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। ज्ञात हो कि साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 वर्ष की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी खोपड़ी फट गई थी। साक्षी की डीटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।

वायरल वीडियो में साहिल ने 20 से ज्यादा वार करते दिखा

हत्यारा साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। पुलिस के अनुसार दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।
वहीं पुलिस ने साहिल को दिल्ली से सटे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।
दुसरी ओर घटना के समय कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की, पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने लड़की के हत्या की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा। चाकू मारने के बाद साहिल वहां से चला गया, कुछ सेकेंड बाद लौटा और सड़क पर पड़ी साक्षी पर पत्थर पटकने लगा।

सीएम केजरीवाल ने घटना पर कहा एलजी साहब कुछ कीजिए

घटना की जानकारी मिलते ही सीएम केजरीवाल ने सीसीटीवीट फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा-दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अरविंद केजरीवाल ने एलजी सक्सेना पर ही सवाल उठा दिए कि कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है।
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment