Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लीगल एंपावरमेंट कैंप का विभिन्न प्रखंडों में हुआ आयोजन, परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

सिमरिया/गिद्धौर/इटखोरी(चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन जिले के सिमरिया, गिद्धौर, पत्थलगड़ा, इटखोरी आदि प्रखंड कार्यालय में शनिवार को किया गया। सिमरिया में आयोजित कैंप का शुभारंभ जिप सदस्य देवनंदन साहू, बीडीओ नीतू सिंह, अंचलाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलीत कर किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन, कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जेएसएलपीएस के द्वारा 34 लाख ऋण का वितरण 17 समूहों के बीच किया गया। इसके अलावा 10 लोगों को पेंशन स्वीकृत पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के 31 लाभुकों के बीच प्रथम किस्त का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, डाड़ी मुखिया अनीता देवी, सबानो मुखिया नरेश साव, पुंडरा मुखिया विनोद महतो आदि उपस्थित थे। वहीं गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ बीडीओ संजीत कुमार सिंह, सीओ जयशंकर पाठक, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष बिनोद पासवान, मुखिया सरिता देवी, निर्मला देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ अजय कुमार सिन्हा ने किया। शिविर में उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी देने के साथ परिसम्पत्तियों का वितरण व कई पेंशन व अन्य योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों को बाल विवाह, मोटर विहिकल एक्ट के अलावे कई कानूनों की जानकारी दी। मौके पर मुखिया जगदीश यादव, पीएम आवास कॉर्डिनेटर फरहत नाजमी, अंजुम परवीन, दिनेश भारती, उपेंद्र दांगी, एटीएम शिला कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment