Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आश्रम आवासीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं के सराहे गए मॉडल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के जबड़ा में संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के शिक्षकों के देखरेख में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत अशोक कुमार यादव प्रधानाचार्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरसेल, पुंज प्रकाश प्रधानाचार्य बगरा उच्च विद्यालय, विनोद कुमार सिंह, सुबोध कुमार एवं श्रीकांतकुमार द्वारा संयुक्त रुप से भारत माता, सरस्वती माता एवं औम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के विज्ञान के शिक्षक विश्व जीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुए विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में छात्रा संगीता कुमारी के रक्त परिसंचरण, छात्रा बबीता मुर्मू के सैटेलाइट, ममता कुमारी के भूकंप लेखी, सुहागनी बेसरा के तड़ित चालक, शिवानी के माइक्रोस्कोप, कल्पना के साइक्लोन, सुसिता हांसदा का दर्पण अस्त्र, सुनीता कुमारी का पाचन तंत्र, दीपिका का बायोगैस मॉडल काफी सराहे गए। मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक उद्धव सिंह, उमेश प्रसाद यादव, पंकज कुमार, पवन मिश्रा, वाडेन सुमनकुमारी का अहम योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment