कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत बनियाडीह में नीलांबर पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन शक्ति क्लब के द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया भरत यादव ने फीता काटकर किया। मैच उद्घाटन के उपरांत मुखिया ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताया और उनकी हौसला अपजाही करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ और टीम वर्क को भी बढ़ावा देता है। शक्ति क्लब धन्यवाद के पात्र हैं कि इस तरह का आयोजन किया। आगे कहा सुदूरवर्ती युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है। खेल कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष मनोज गंझु, सचिव कैलाश गंझु, कोषाध्यक्ष सुनील गंझु, उपाध्यक्ष दुबे गंझु, वीरेंद्र गंझु, राजू गंझु, लालदेव गंझु समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।
फुटबॉल मैच का आयोजन, मुखिया ने कहा खेल से मानसिक, शारीरिक स्वास्थ व टीम वर्क को मिलता है बढ़ावा

On: September 10, 2025 11:13 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1128013
Total views : 2949627