टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली कोल परियोजना ने वर्ष 2023-24 के स्टार रेटिंग मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइव स्टार रेटिंग अवार्ड प्राप्त किया है। परियोजना ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि दर्ज की। मुंबई में आयोजित समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आम्रपाली-चन्द्रगुप्त के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह को फाइव स्टार रेटिंग अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के हितधारक उपस्थित रहे। महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने इस सम्मान का श्रेय आम्रपाली परियोजना की पूरी टीम और ग्रामीण भू-रैयतों को देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास और सभी की मेहनत का परिणाम है। इस समारोह में कुल 383 खदानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 42 खदानों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर फाइव स्टार रेटिंग हासिल की। इस अवसर पर अन्य खदानों को भी पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, परिचालन उत्कृष्टता और सामुदायिक विकास में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
आम्रपाली कोल परियोजना को मिला फाइव स्टार रेटिंग अवार्ड

On: September 5, 2025 12:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1098094
Total views : 2909024