
अंचल कोर्ट में 10 में 4 मामले की हुई सुनवाई
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को अंचल कोर्ट का आयोजन सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में किया गया। जिसमे जमीन सम्बंधी 10 मामले आये। 10 में से 4 मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित कागजात की जांच की गई। जिसमें द्वारी गांव के जयराम महतो बनाम तेको महतो, नयाखाप गांव के झमन भुइयां बनाम अशोक यादव, सिन्दूवारी गांव के भुनेश्वर भुइयां बनाम नन्दलाल महतो व बांय गांव निवासी अनिल बांडों बनाम फौजदारी सिंह के बीच जमीन सम्बंधी विवाद की सुनवाई हुई। अंचलाधिकारी ने चारों मामलों के दोनों पक्षों के कागजात की जांच कर सुनवाई कर अगली तारीख दी। अंचल कोर्ट में कर्मियों के साथ संबंधित पक्षकार आदि उपस्थित थे।
राजद कार्यकर्ताओं ने श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री का मनाया जन्मदिन
कुंदा (चतरा): मंगलवार को कुंदा प्रखंड कार्यालय स्थित बीस सूत्री कक्ष में राज्य के श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता का 52वां जन्मदिन राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता के संयुक्त नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर दिलिप प्रसाद यादव, अनिल यादव, अखलेश यादव, नगीना भोक्ता, नागेन्दर यादव, जयराम भारती, बिनोद साव, अर्जुन पासवान आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधिवत केक काटकर मंत्री श्री भेक्ता के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओ ने काहा जब से मंत्री सत्ता में आए हैं तब से चतरा को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए हमेशा कृत संकल्पित है।
बाइक दुर्घटना में तीन राहगीर समेत चालक तथा वाहन सवार गंभीर रूप से घायल
टंडवा (चतरा): मंगलवार देर शाम टंडवा थानास क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क किनारे किसुनपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित दोपहिया वाहन जेएच 13 बी 1202 चालक तीन लोगों को चपेट में लेकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दोपहिया वाहन चालक व एक सवार गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा। घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर रंजीत रौशन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर एम्बुलेंस व पुलिस टीम भेजकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में भर्ती करवाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहिया चालक पूरी तरह से नशे में था और एक महिला व पुरुष समेत एक छोटे बच्चे को चपेट में ले लिया। जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।