पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप दानापुर स्कूल के बरगद के पेड़ के सामने राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक विनोद पासवान एवं रामभरोष यादव के उपस्थिति में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पत्थलगडा राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा करते हुए उपस्थित पार्टीत नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष बरवाडीह पंचायत अंतर्गत कुब्बा निवासी रामजीत दांगी को बनाया। चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव, जितेंद्र दांगी, सहदेव प्रसाद यादव, दुलारचंद यादव, रघु यादव आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।