Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पेड़ से टकराया स्कार्पियो, 3 की मौत, 2 बच्चों समेत 7 गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। शनिवार को चतरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी-चतरा मुख्यमार्ग पर स्थित गंधरिया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो अचानक पेड़ से टकरा गई। जिसमें 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 बच्चों समेत 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से उपचार के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी इटखोरी माता भद्रकाली मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो अचानक अनियंत्रीत हो पेड़ से टकरा गई। जिसमें अमरपाली उर्फ प्रिया देवी 23 वर्ष, बहन पिंकी देवी 30 वर्ष व मां विमली देवी 60 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकी 3 बच्चे मालिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रश्मिकांत साहू, राहुल प्रसाद सहित 7 गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी मृतक व घायल जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत रखेद गांव के एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में ओड़िशा पुलिस का होमगार्ड जवान भी शामिल है और खुद गाड़ी चला रहा था। होमगार्ड जवान ओड़िशा के राउरकेला क्षेत्र का रहने वाला है। चार दिन पहले शादी हुई थी व शादी के बाद पत्नी के साथ ससुराल आया था। वहीं ससुराल वालों के साथ ही माता भद्रकाली मंदिर पूजा करने गया था। सभी पूजा कर लौट रहे थे की दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में होमगार्ड जवान के पत्नी की मौत हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment