Saturday, April 12, 2025

सतचंडी महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद, की क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के कामना

कान्हाचट्टी(चतरा)। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह रविवार को कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजपुर में आयोजित श्रीश्री 1008 सतचंडी महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी, राजपुर मुखिया विकास सिंह, समाजसेवी अरुण सिंह, महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विकास दांगी, कोषाध्यक्ष धनू दांगी, समाजसेवी विनय सिन्हा, संतोष दांगी, त्रिलोकी दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page