चतरा। शुक्रवार को सदर प्रखंड मुख्यालय समीप नीलाम्बर-पीताम्बर मैदान में वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के 167वीं शहादत दिवस पर खरवार भोगता समाज विकास संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता शामिल हो वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जिसके कारण अंग्रेजों ने 28 मार्च 1859 को दोनों को फांसी दे दी। हमसब को उनके जीवनी को पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज उनको नमन करने का दिन है। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त रमेश घोलप, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, भोक्ता विकास संघ जिलाध्यक्ष जगदीश भोक्ता, सचिव विजय भोक्ता, अम्बिका भोक्ता, कामेश्वर भोक्ता, छठु सिंह भोक्ता, बिनोद भोक्ता, नूतनबाला भोक्ता, जगदीश भोक्ता, श्याम भोक्ता समेत कई गणमान्य मौजूद थे।