न्यूज स्केल डेस्क
रांची। भारतीय जनता पार्टी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोली माकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर लोग आक्रोशित हो सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या को लेकर आजसू (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है।
ज्ञात हो कि दोपहर करीब तीन बजे कांके चौक पर अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी और रिम्स ले जाते समय उन्होंने दम तोड दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कांके चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बड़ी सख्या में लोग सड़क पर उत्तर पर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा कि बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व जिप सदस्य को गोली मार कर तुरंत मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
रिम्स पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू के सुदेश महतो
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जांच की मांग की है। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी रिम्स पहुंचे।
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस का दावा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने पिठौरिया से गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है।