शांति समिति में भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने पर हुई चर्चा

0
133

गिद्धौर(चतरा)। ईद, रामनवमी तथा सरहुल पर्व को लेकर बुधवार को गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह व संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान तीनों पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारागी के साथ मनाने का निर्णय लिया। पंचायत वार लाइसेंसी व गैरा लाइसेंसी जुलूस की समीक्षा करते हुए पुलिस निरीक्षक ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। अफवाह पर ध्यान नहीं दे। कही किसी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को बताए। वही सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। वहीं प्रमुख अनीता यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जुलूस में डीजे साउंड लदे वाहन का रजिस्ट्रेशन व अनापत्ति प्रमाण पत्र थाना में जल्द जमा करें। वाहन से बाहर साउंड बांधने वाले वाहनों को जप्त किया जाएगा। जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। साथी विवादित गाना नहीं बजाने की अपील की गई। बैठक में बीडीओ राहुल देव, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, महादेव दांगी, दांगी कुशवाहा समाज जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, कविंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव, राजू लाल वर्मा, शकूर मियां, तौफीक अंसारी, चमारी दांगी आदि मौजूद थे।