सिमरिया (चतरा)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के अध्यक्ष शम्भुलाल साव के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह जस्टिस ऑन व्हील टीम द्वारा सिमरिया प्रखंड में विधिक जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया। टीम ने बगरा बजार एवं जबड़ा में संचालित आश्रम अवाशिय विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को डीएलएसए चतरा द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं महिला, अनाथ बच्चों एवं वृद्ध व्यक्तियों, बाल विवाह, बालश्रम व साइबर क्राईम कि जानकरि दी गई। इसके अलावे कानून से संबंधित पंपलेट एवं बुक का वितरण किया गया। शिविर में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सिता देवी, अंजली कुमारी, संदीप उराव, रविकांत कुमार, अभिषेक ठाकुर, अमित कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रिया कुमारी के द्वारा साईबर क्राईम की भी जानकारी लोगो को दी गई।