Saturday, April 12, 2025

रिक्त हुए पदों पर चयन को लेकर जल सहिया संघ की हुई बैठक, कई प्रस्ताव पारित

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जिला जल सहिया संघ शाखा चतरा की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष विनीता सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रदेश महामंत्री रेशमा परवीन, प्रदेश मुख्य संरक्षक एतवारी महतो, रामगढ़ की जिलाध्यक्ष रेणु देवी आदि उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चतरा जिले के पूर्व अध्यक्षा वंदना सिंह समेत कई पदाधिकारियों द्वारा पद से त्याग पत्र दिए जाने से हुए रिक्त पदों को लेकर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों के चयन को लेकर जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे जल सहियाओं ने पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से एवं ध्वनि मद से प्रस्ताव पारित कर चयन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष विनीता सिंह,ं उपाध्यक्ष काजल देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, संयुक्त मंत्री रीता देवी, संरक्षक मिथिलेश पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह का चायन किया गया। मुख्य अतिथियों सह निर्वाचन पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही दायित्व निर्वाह की जिम्मेवारी दी गई। बैठक में जल सहिया लिमा देवी, नीलू देवी, अंजली देवी, कल्पना देवी, समीना खातून, रंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, सीमा देवी, मोनिका देवी, सीता देवी, सविता देवी, कांति देवी, जयंती देवी, माला देवी, निर्मला देवी, सुलेखा देवी आदि उपस्थित थो।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page