
न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। चतरा जिले के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक माता भद्रकाली मंदिर में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को इटखोरी प्रखंड कार्यालय में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप चतरा एसडीएम जगुर आलम, जिला खेल पदाधिकारी तुसार राय, प्रमुख प्रिया कुमारी, उपप्रमुख संजय कुमार गुप्ता, बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, अंचलाधिकारी सबिता सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चचर्ज्ञ करते हुए कहा गया कि पार्किंग की व्यवस्था बेहतर तरीके से किया जाए। साथ हीं कलाकारों का भी चयन जल्द कर लिया जाएगा। साथ ही पहले के उप समितियां के दो-दो सक्रिय लोगों का नाम सूची बनाकर सुपुर्द करने, मंदिर परिसर की साफ-सफाई आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि इस वर्ष का महोत्सव महाकुंभ का छोटा महोत्सव हो, इसकी तैयारी में सबों का योगदान जरूरी है। बैठक के दौरान महोत्सव से संबंधित और कई अहम बिंदुओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। बैठक के बाद महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर रतन शर्मा, प्रकाश राम, सतीश सिंह, संतोष सोनी, प्रीतम राय, निरंजन सिंह, शंकर दांगी, योगेन्द्र सिंह, बद्री यादव, जुगेश्वर दांगी, प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया विजय दांगी, श्याम सिंह, कोनी मुखिया रंजय भारती, पितीज पंस सदस्य रूबी देवी, प्रिति कुमारी, मुखिया सोनी कुमारी, प्रवीण सिंह, अशोक यादव, बबलू केशरी, सिंटू कुमार यादव, नागेश्वर यादव, प्रमोद कुमार, संतोष राम, विकास कुमार सिंह, दीपक कुमार हिंदुस्तानी, सिकेन्द्र सिंह खेरवार आदि उपस्थित थे।