लोहरदगा विधानसभा चुनाव : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने चुनावी तैयारियो का लिया जायजा

0
69
लोहरदगा विधानसभा चुनाव : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने चुनावी तैयारियो का लिया जायजा
लोहरदगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लोहरदगा बरवा टोली (पार्क के बगल में) स्थित राम लखन प्रसाद के आवास में  जिला संयोजक मंडली के सदस्यों, जिला कमेटी के पदाधिकारीयों ,महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों, अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारीयों, युवा मोर्चा के संयोजको एवं पदाधिकारीयों, नगर के पदाधिकारीयों ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारीयों, बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारीयों तथा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लिया। इस क्रम में पदाधिकारीयों से बात करते हुए उन्होंने कहा की 5 नवंबर को चूल्हा प्रमुखों कि होने वाली सम्मेलन ऐतिहासिक होगी। इसमें 10000 से ज्यादा चूल्हा प्रमुख और पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस दिन से ही सही रुप में हमारी चुनावी सफर शुरू होगी। हम एक ऐतिहासिक जीत के लिए चूल्हा से लेकर जिला तक एक रणनीति के तहत चुनाव को लड़ेंगे। 5 नवंबर को ही चुनावी रण का आगाज किया जाएगा ।इस दिन के बाद पूरा लोहरदगा आजसू मय हो जाएगा। इस दिन के बाद लोहरदगा का एक एक व्यक्ति आजसू का नाम लेगा और हम यह अपने कार्य और मेहनत से करके दिखाएंगे । हम एक एक गांव जाएंगे एक-एक गली का पदयात्रा करेंगे और एक घर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लोहरदगा विधानसभा सहप्रभारी राम लखन प्रसाद ने कहा कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पूरे मनोयोग के साथ हम यह चुनाव को लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। इसके लिए एक कार्यकर्ता तैयार है। आगे भी हम साथ मिलकर एक नया लोहरदगा बनाने की कोशिश करेंगे ।