Tuesday, October 22, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2.60 करोड़ मतदाता, 29,562 बूथ पर करेंगे मतदान

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2,60,87,698 (2 करोड़ 60 लाख 87 हजार 698) मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें 1 करोड़ 30 लाख 65 हजार 449 पुरुष मतदाता हैं, तो 1 करोड़ 27 लाख 12 हजार 266 महिला और 448 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 85 साल से अधिक उम्र के 1,13,970 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। 18 से 19 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या 11,84,150 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या इस बार 3,67,825 है।

29,562 बूथ पर मतदाता डालेंगे वोट

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए इस बार 29,562 मतदान केंद्र बनाने की घोषणा चुनाव आयोग ने की है। इतने बूथ 20,221 केंद्रों पर बनाए जाएंगे। कुल मतदान केंद्रों में 24,500 से अधिक बूथ ग्रामीण इलाकों में होंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विलुप्तप्राय आदिम जनजातियों (पीवीटीजी) की चुनाव में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके गांवों के आसपास ही मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ये लोग मतदान में शामिल हो सकें।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page