विस्थापन और सिंचाई है सिमरिया की सबसे बड़ी समस्या

0
149

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की मुख्य समस्या विस्थापन व सिंचाई हैं। सिमरिया विस के टंडवा क्षेत्र के विस्थापित किये गये रैयतों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा हैं। कई समस्याओं से रैयत जूझ रहे हैं। इसी तरह सिंचाई का साधन नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि परती है। सिंचाई के आभाव में किसान खेती नहीं कर पाते हैं। जबकि अधिकांश लोग कृषि कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। इसके अलावा पर्याप्त बिजली भी लोगों को नहीं मिलती है। सिंचाई का कोई साधन नहीं हैं, किसान बारिश पर निर्भर है। सालोभर खेती नहीं कर पाते हैं। सिंचाई का साधन रहता, तो किसान खेती कर अच्छी आमदनी करते। नरसिंह प्रसाद दांगी किसान ने कहा कि नियमित बिजली नहीं मिलती हैं। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है।बिजली की कमी से क्षेत्र के लोगों का जनजीवन और उद्योग-व्यवसाय प्रभावित है। सुरजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विस्थापन, सिंचाई व बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है। एशिया की सबसे बड़ी कोयला परियोजना मगध व आम्रपाली टंडवा में स्थापित है। पर यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आज भी रैयत नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलित हैं।मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।क्षेत्र का विकास होना चाहिए,ताकि लोगो का जीवन स्तर ऊपर उठ सके।