आजसू केंद्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

0
173

न्यूज स्केल संवाददाता
कन्हाचट्टी (चतरा)। जिले के कन्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत सायल बगीचा के पास गुरुवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) की बैठक 10 अक्टूबर को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के चतरा आगमन के तैयारी को लेकर की हुई। जिसकी अध्यक्षता कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह व संचालन प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष उदय चौबे ने किया। जबकी मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य संदीप सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी, जिला सचिव राजेंद्र साहू मौजूद थे। केंद्रीय सचिव ने ग्राम प्रभारी व चूल्हा प्रमुख से एक बूथ पर 25 वॉलिंटियर बनाने अपील करते हुए कहा कि 10 अक्टूबर को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चतरा पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पोखन दांगी, राजीव कुमार सिंहा, अनिल कुमार सिंह, जिला सचिव विनय कुमार यादव, दशरथ कुमार भोक्ता, विवेक कुमार सिंह, देवंती देवी, मीना देवी, सुरजी देवी, सविता देवी, संगीता देवी, रिंकू कुमारी, मालती देवी, मधुमिता देवी, संध्या देवी, ललिता देवी, गुड़िया देवी, रितु देवी, लक्ष्मी देवी, सुमिता कुमारी, गीता देवी, कुसुम देवी, मीना देवी, ललिता देवी, चमेली मासोमत, सुनीता देवी, पार्वती देवी, त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित थे।