न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। स्वतंत्रता सेनानी की याद में पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी जय मंगल पाण्डेय-नादिर अली की याद में चौथी बार जय मंगल पाण्डेय नादिर अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पत्थलगड़ा में होगा। आयोजन समिति द्वारा तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए और राज्य के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों को एक मंच देने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। बाहर के टीमों को टूर्नामेंट में आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक प्रमोद कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव तिलेश्वर राणा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि चतरा की धरती बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, संसद कालीचरण सिंह, एसडीपीओ अजय कुमार केसरी, भाजपा नेता जीतन राम को आमंत्रण पत्र दिया गया है। आमत्रण पत्र वितरण करने में अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार उर्फ हनी हंक, बालेश्वर दांगी आदि कई सदस्य उपस्थित थे।
15 अगस्त को फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन की तैयारियां शुरू, लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण पत्र

By newsscale
On: July 28, 2024 11:08 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1128011
Total views : 2949625