झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय हुई बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, मनोज चंद्रा ने कहा पत्थलगड़ा को इसी महीना में मिलेगा स्थाई बीडीओ

0
403

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। शुक्रवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के सुभाष चौक के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल दांगी ने किया व मुख्य रूप से सिमरिया विधानसभा के पार्टी प्रभारी मनोज चंद्रा शामिल थे। जिसमें सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान, ग्राम स्तर पर 15 महिला व 15 पुरुष को जोडने के साथ ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे महाकांक्ष्यी योजना को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं श्री चंद्रा ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में आप सभी के सहयोग की जरूरत है। आप हमे साथ देकर रांची भेजने का काम करें। साथ ही कहा की पत्थलगड़ा में स्थाई बीडीओ का पदस्थापन इी माह में हो जाएगा। बैठक में प्रखंड प्रभारी आलोक रंजन, सचिव मनराज दांगी, शिव साव, बिरसा मुंडा, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन दांगी, भोला दांगी, चंद्रशेखर कुमार व अन्य शामिल थे।