न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में हजरत इमाम हुसैन के शहादत के याद में मनाए जाने वाले मुस्लिम समुदाय का मोहर्रम पर्व धूम धाम से शंातिपूर्ण माहोल में मनाया गया। मोहर्रम पर मयूरहंड, हुसिया, चोरहा, बन्हा, बेलखोरी, महेशा, सेवाल, पपरो, नवादा, परासी, मंधनिया, कदगावां आदि गांवों में आकर्षक तजिया जुलूस निर्धारित मार्ग से घुमाया गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग हर्षाेल्लास पूर्वक शामिल हुए और अखाड़ा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने अपने करतब दिखाए। थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के साथ मुस्तैद दिखे। प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व पुलिस के मुस्तैदी में शांतिपूर्ण माहोल में संपन हो हुआ।
धूम धाम से मनाया गया मुहर्रम त्यौहार, पुलिस-प्रशासन रही मुस्तैद

By newsscale
On: July 17, 2024 11:04 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1128011
Total views : 2949625