लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में कक्षा उदय एवं प्रभात के भैया बहनों को तरल ताल में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने बच्चों को तैराकी के महत्व को समझाया। इस अवसर पर उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं मिहिर सेन के बारे में बताया। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अपनी पढ़ाई करने के लिए गंगा नदी को तैरकर वाराणसी जाते थे। अतः तैराकी वह शिक्षा है जो हमें जीवन में सहयोग प्रदान करता है। सभी भैया बहन चिलचिलाती गरम धूप में ठंडे-ठंडे जल के बीच तरल ताल का आनंद उठाया।यह दृश्य देखने में बहुत ही मनमोहक था। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य सुश्री सुनीता कुमारी, रवि रंजन कुमार, दीपिका सिंह एवं मीनाक्षी दिव्या आदि ने भैया बहनों को तैराकी प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान की।
















Total Users : 1128008
Total views : 2949622