Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा के शक्ति केंद्र में बूथ मजबूत करने का लिया गया संकल्प

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। शनिवार को मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के शक्ति केंद्र बेलखोरी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बेलखोरी पंचायत के भाजपा प्रभारी अनिल कुमार सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक ने किया। जिसमें मुख्य रुप से मयूरहंड मंडल प्रभारी बसंत नारायण सिंह व पेमन नायक उपस्थित हुए। इसके अलावा बेलखोरी पंचायत अंतर्गत छः बूथ के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत करने की सलाह दी। ताकि अधिक से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए आमजन से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात कही गई। साथ हीं एक भी वोटर मतदान करने से वंचित नहीं रहे इसके लिए बूथ अध्यक्ष व बूथ कमिटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर समाजसेवी शिव कुमार सिंह, रशिक शिरोमणि, राजीव रंजन सिंह, रामटहल गुप्ता, लक्ष्मी राणा, परमानंद सिंह, महेश सिंह, सिकेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment